फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून बना चैंपियन

Sat, 08 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राज्य स्तरीय फुटबाल में ट्राफी के साथ विजेता देहरादून की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य आमंत्रण यूथ बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब देहरादून ने जीत लिया है। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


शनिवार को स्थानीय स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में देहरादून और अल्मोड़ा की टीमें आमने-सामने थी। पहले हाफ में दोनों ही टीम के खिलाड़ी गोल के लिए संघर्ष करते रहे। दूसरे हाफ में देहरादून के राजा रावत ने 37वें मिनट में फ्री किक से गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके तुरंत बाद देहरादून के कमलेश देऊपा ने 45वें मिनट में दूसरा गोल कर देहरादून को 2-0 गोल से बढ़त दिला दी।

अल्मोड़ा की टीम गोल करने के लिए संघर्ष करती रही और देहरादून ने 2-0 गोल से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक उमेश चंद्र खत्री थे। मैच के निर्णायक महेंद्र फर्स्वाण, तनबीर अहमद और हीरा नेगी थे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार दिए। इस दौरान जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, कृष्ण सिंह महर, हयात चंद, प्रकाश भंडारी, जितेंद्र सिंह माहरा आदि खेलप्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें