फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री, एंजल, वेदांत, दीपक ने जीते मुकाबले

Fri, 29 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय से आयोजित विभिन्न वर्गों में बालक-बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हाल में प्रारंभ हो गई है। प्रतियोगिता में 35 बालक और 10 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

अंडर 10 वर्ष बालिका वर्ग में गायत्री बुदियाल ने मिली चौहान को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर 13 बालिका वर्ग में एंजल पुनेड़ा ने दर्शिका उपाध्याय को, कृषा कपूर ने निहारिका ज्याला को और बालक वर्ग में प्रगल्ब चंद ने आयुष खाती को, प्रणव रावल ने आयुष कार्की को, रोहित मेहरा ने सौरव मेहता को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर 15 वर्ष बालिका वर्ग में ऐश्वर्या मेहता ने मिली चौहान को, कृषा कपूर ने दर्शिका उपाध्याय को, सोनिया बिष्ट ने निहारिका को, एंजेल पुनेड़ा ने कविता नगरकोटी और बालक वर्ग में तुषार मेहता ने स्वरित शाह को, अपूर्व मेहरा ने रोहित को, आदित्य खर्कवाल ने प्रगल्ब चंद को और हर्षित पंत ने जय राय को हराया। अंडर 19 वर्ष बालक वर्ग में वेदांत शाही ने ऋत्विक चंद को और दीपांक वर्मा ने सूरज को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। निर्णायक अनिल नगरकोटी, आशीष शर्मा, सुनील जोशी, दानिश खान और नेहा राठौर थे। जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें