फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गई-गई असुर तेरी नारी मंदोदरी सिया मिलन गई बागा में...

Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में बैठकी होली गायन करती महिला होल्यार। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के साथ ही समूचे जिले में होली चरम पर है। जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में नगरपालिका की ओर से चल रहे होली महोत्सव में गांवों के होली दल होली गायन कर रहे हैं। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, हुड़ेती, पैय्यापौड़ी, अस्कोट समेत तमाम इलाकों में होली की धूम मची हुई है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में होली महोत्सव में महिलाओं के दल ने भी होली गायन किया। शहर के गांधीचौक में काली कुमाऊं के होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी।

जिला मुख्यालय के हुड़ेती में घर-घर जाकर होली गायन हुआ। गंगोलीहाट में बीएस नेगी के आवास पर महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। धारचूला के पैय्यापौड़ी, जिला मुख्यालय के जाख में भी होली की धूम मची है। होल्यारों के जल गई-गई असुर तेरी नारी मंदोदरी सिया मिलन गई बागा में, सीता राम को ब्याह जनकपुर जाना है, मथुरा में खेले एक घड़ी, होली खेल बसंत मनावन को समेत तमाम बोलों के साथ होली गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें