फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी जाम से जकड़ा रहा पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर मंगलवार को भी जाम लगा रहा। चौड़ीकरण के कारण सड़क में दिनभर लग रहे जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों के लिए आफत बन रहा है। चार दिन पहले जाम में फंसने से एक नवजात की जान चली गई। लोगों ने सड़क चौड़ीकरण के काम का समय निर्धारित करने की मांग की है।

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर कनालीछीना से पलेटा तक दो किमी के हिस्से में चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन बीआरओ के अधीन इस सड़क में एक निजी कंपनी चौड़ीकरण का कार्य कर रही है। सुबह 7 बजे से सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाता है, शाम 7 बजे तक जारी रहता है। पहाड़ी को मशीनों से काटा जा रहा है। सड़क बोल्डरों से पट जा रही है। मंगलवार को भी दिनभर जाम लगता रहा। हर घंटे में लग रहे जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को जौलजीबी क्षेत्र की एक प्रसूता महिला को नवजात से हाथ धोना पड़ा। जाम में फंसने के कारण महिला समय पर जिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई थी। रास्ते में प्रसव होने की बात सामने आई है। पहाड़ कटिंग के लिए कोई समय तय नहीं है। लोगों ने पहाड़ कटिंग के लिए समय निर्धारित करने की मांग की है। कहा है कि दोपहर 12 बजे से पहले और शाम को किसी भी दशा में सड़क में जाम नहीं लगना चाहिए। यह समय लोगों के जिला मुख्यालय आवागमन का होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें