फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कार्यालय में मलबा घुसा, कागजात नष्ट

Thu, 29 Jun 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में गैस एजेंसी के कार्यालय में घुसा मलबा हटाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान यहां गैस एजेंसी कार्यालय में मलबा पट गया। इससे कार्यालय के कागजातों को भारी नुकसान पहुंचा है। बुधवार रात धारचूला बाजार के पास बहने वाले नाले का रुख बाजार की तरफ हो गया था। नाले के साथ आया मलबा कई दुकानों और घरों में भी घुस गया। सबसे ज्यादा नुकसान गैस कार्यालय को पहुंचा है। गैस कार्यालय के तीन कमरे मलबे से पट गए।
विज्ञापन


गैस एजेंसी के प्रबंधक बीबी तिवारी ने बताया कि कई कागजात मलबे में दबने से नष्ट हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारियों ने कार्यालय में घुसे मलबे को साफ किया। इसमें तीन घंटे लग गए। कार्यालय के कुछ रिकार्ड और रजिस्टर मलबे में दबे हैं। इधर, धारचूला नगर के लोगों का कहना है कि नाले का निकास सही ढंग से न होने के कारण अक्सर मलबा मुख्य बाजार में पहुंच रहा है। मई में भी नाले का रुख पलटने से यहां भारी तबाही मची थी। कई घरों को नुकसान पहुंचा था। लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि तत्काल पानी के निकास की व्यवस्था को ठीक किया जाए। 

नाली का पानी घुसने से चार मकानों को खतरा
पिथौरागढ़। पीपली कस्बे के पास द्यौगड़ा गांव में पिछले दिनों पानी के निकास के लिए बनाई गई नाली अब लोगों के लिए खतरे का कारण बन गई है। गांव के लोगों ने बताया कि नाली का निर्माण इतनी घटिया तरीके से किया गया कि बारिश के समय सारा पानी घरों में घुस रहा है। नाली का निर्माण ग्राम पंचायत निधि से किया गया था। नाली के पानी से भूपाल दत्त भट्ट, महेंद्र कठायत, मोहन सिंह और नारायण दत्त के मकानों को खतरा हो गया है। इस नाली की लंबाई सौ मीटर है। उसमें पानी नहीं रुकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें