फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मानसूनकाल से पहले ठीक कराएं नदियों पर लगीं गरारी

Wed, 28 May 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसूनकाल शुरू होने से पहले जिले की नदियों को पार करने लिए लगीं गरारी और ट्राॅलियों को ठीक कराया जाए। सड़कों पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीन तैनात रहेंगी और आपदा कंट्रोल रूम में इनके ऑपरेटरों का फोन नंबर उपलब्ध होगा। मानसूनकाल में यदि किसी भी अधिकारी ने अपना फोन बंद किया तो कार्रवाई होगी, यह बात डीएम विनोद गोस्वामी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीएमजीएसवाई, लोनिवि के अधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मानूसनकाल नजदीक है। ऐसे में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां जेसीबी, पोकलेन मशीनों की तैनाती के निर्देश दिए। कहा कि नदियों पर आवाजाही के लिए लगाई गईं गरारी, ट्राॅली के साथ ही झूलापुलों को समय रहते ठीक कराया जाए। आपदा के दौरान राहत एवं बचाव के लिए हर अधिकारी और कर्मचारी को जिम्मेदारी से काम करना होगा। बैठक में एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर वैभव कांडपाल, एसडीएम डीडीहाट खुशबू पांडे, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें