फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गर्खा के सैनिक मोहित को मिलेगा सेना मेडल

Thu, 30 Jan 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भागीचौरा के गर्खा निवासी सैनिक मोहित ऐरी को अदम्य साहस के लिए सेना मेडल मिलेगा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनाती के दौरान मोहित ने बीते वर्ष एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि कई आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए मोहित ऐरी वर्तमान में 50 राष्ट्रीय राइफल में पुलवामा में तैनात हैं। दो जून 2024 में वह आतंकियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में शामिल हुए। आतंकवादियों के साथ उनकी सीधी मुठभेड़ हुई। अदम्य साहस का परिचय देते हुए उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि कई आतंकी उनके हमले में घायल हो गए। भारतीय सेना ने उनकी वीरता को देखते हुए उन्हें सेना मेडल के लिए चयनित किया है। जल्द उन्हें राष्ट्रपति मेडल देकर सम्मानित करेंगी। उन्हें यह सम्मान मिलने पर उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें