फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेरिट की गणित में पास, डाक सेवक जोड़-घटाने में फेल

Thu, 30 Jan 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर नौकरी पाने वाले डाक सेवकों का गणित बिगड़ा हुआ है। 90 से 100 अंक तक पाने वाले इन नवनियुक्त कर्मचारियों को जोड़-घटाना तक नहीं आ रहा है। इनकी हिंदी भी बेहद कमजोर है। अशुद्धियों और गड़बड़ियों से विभाग परेशान है।। अब डाक विभाग मजबूर होकर नवनियुक्त 176 में से 130 डाक सेवकों को हिंदी और गणित का ज्ञान दे रहा है।
विज्ञापन


डाक विभाग में कुछ महीने पहले उत्तराखंड रीजन में 1238 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती निकाली। हाईस्कूल और बोर्ड परीक्षा के अंकों पर बनी मैरिट के आधार पर इन्हें नियुक्ति दी गई। सीमांत जिले में 176 डाक सेवकों की तैनाती हुई, जिनमें से 150 से अधिक हरियाणा के हैं। इन्हें हर माह करीब 15,000 रुपये वेतन दिया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार चयनित डाक सेवकों में से अधिकतर के बोर्ड परीक्षा में हिंदी, गणित सहित अन्य विषयों में 90 से लेकर सौ तक अंक हैं। अव्वल नंबरों से बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद भी 130 ग्रामीण डाक सेवक ऐसे हैं, जिन्हें हिंदी और गणित का प्रारंभिक ज्ञान तक नहीं है।
विज्ञापन


हिंदी लिखने में अशुद्धियां हैं ही, इन्हें जोड़-घटाना भी नहीं आ रहा है। ऐसे में डाक विभाग ने फिर से इन डाक सेवकों की कक्षा शुरू की है। विभाग इन्हें शुद्ध हिंदी लिखना और जोड़-घटाना सिखा रहा है जो चर्चा का विषय बना है।
गलतियों से बिगड़ रहा है खातों का गणित
पिथौरागढ़। ग्रामीण डाक सेवकों की गलतियों से उपभोक्ताओं के खातों का गणित बिगड़ रहा है। इसे सुधारने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को इन डाक सेवकों के कामों पर नजर रखनी पड़ रही है, इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। ये डाक सेवक कब तक हिंदी-गणित के साथ ही अपने काम में पारंगत होंगे यह विभाग भी नहीं जानता। संवाद
कोट
130 से अधिक डाक सेवक अशुद्ध लिख रहे हैं। गणित की कमजोरी भी काम बिगाड़ रही है। ऐसे में विभागीय काम में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। डाक सेवकों को शुद्ध लिखना और पढ़ना सिखाया जा रहा है। - हरीश चंद्र उपाध्याय, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें