फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्खा और ढुंगेती क्रिकेट क्लब ने जीते क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले

विज्ञापन
डीडीहाट में मुकाबला खेलने को तैयार दोनों टीमें। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। यहां आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गर्खा क्रिकेट क्लब और ढुंगेती क्रिकेट क्लब ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जीआईसी के खेल मैदान में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गर्खा क्रिकेट क्लब का मुकाबला जौरासी के साथ खेला गया। पहले खेलते हुए गर्खा ने 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जौरासी की टीम 56 रनों पर सिमट गई। इसलिए गर्खा ने 40 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला ढुंगेती क्रिकेट क्लब और भड़गांव के बीच खेला गया। इसमें ढुंगेती ने भड़गांव को आठ विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया। अन्य मुकाबले में गर्खा ने केवी मिर्थी और ढुंगेती ने जेएमएस क्रिकेट क्लब को हराकर मुकाबले जीते। धर्मेंद्र टोलिया, राज निर्णायक, युवराज स्कोरर, भूपेंद्र और गौरव उद्घोषक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें