फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 74450 लोगों की कोरोना सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए 74447 व्यक्तियों की कोरोना सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से 3120 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3061 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस समय 401 लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि 68292 लोगों ने 14 दिन का होम और पंचायत क्वारंटीन पूरा कर लिया है। जिले में 48 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में देश-विदेश से 68702 लोग पिथौरागढ़ जिले में आए हैं। जिले में एक पॉजिटिव व्यक्ति को जिला अस्पताल, तीन पॉजिटिव होम आइसोलेशन और सात लोग अन्य स्थानों में आइसोलेशन पर हैं। जिले में 74447 व्यक्तियों की कोरोना सैंपलिंग की जा चुकी है। 27 जनवरी को जिले से 178 आरटीपीसीआर सैंपल भेजे गए। इनकी रिपोर्ट अभी आनी बांकी है। पिछले कुछ समय से कोरोना के कम मामले सामने पर लोगों ने एक बार फिर लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। बाजारों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि कई लोग मास्क भी केवल दिखावे के लिए पहन रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी लोगों से नियमों के पालन की अपील की है। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने लोगों से उचित दूरी का पालन कर किसी भी लक्षण पर अपनी कोरोना जांच जरूर कराने को कहा है।
बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को कई जगह लगाया लॉकडाउन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए कई स्थानों में जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की सहमति के बाद लॉकडाउन लगाया। स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर में गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, धारचूला, पिथौरागढ़ दो से सात तक लॉकडाउन लगाया। इससे संक्रमण रोकने में काफी हद तक मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें