फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली लस्को कमर छटको फुना...

Thu, 16 Apr 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को आधी रात के बाद थल मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग देर तक नाचते रहे। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन करते हुए कहा कि जल्दी ही थल तहसील अस्तित्व में आ जाएगी। उन्होंने मेले के विकास के लिए सहयोग का वचन दिया।
विज्ञापन


इससे पहले मानस चिल्ड्रन एकेडमी, सूर्य मांटेसरी स्कूल, मल्लिकार्जुन स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक स्कूल, राजपूत एलीमेंट्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मंच पर जमकर धमाल मचाया। बाद में संस्कार समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों, मयूर डांस का मंचन किया। कलाकारों ने जब-गांगुली लस्को कमर छटको फुना तीले धारू बोला, झटका कमर, छटका छोड़ा तीले धारू बोला गीत पेश किया तो लोग अपनी जगह पर ही नाचने लग गए। कल रात स्टार नाइट का कार्यक्रम भी था। इसमें माया उपाध्याय, पप्पू कार्की, महिपाल मेहता, सुरेश प्रसाद, मनोहर आर्या, कैलाश कुमार, कल्याण बोरा, प्रियंका ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया और विभु कृष्णा ने किया। समापन मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा, मेला समिति के अध्यक्ष शमशेर सत्याल, तिलकराज जोशी, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद कार्की, बलवंत माहरा, मनोज साहनी, मनोहर पंचपाल, निर्मल लोहिया, नरेंद्र सौन, सुरेंद्र पांगती, केजी पंत, केएन जोशी, दिनेश पाठक, संतोष वर्मा, भुवन भट्ट, दान सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सत्याल, कविता भट्ट, सावित्री सामंत, वीके भट्ट, थाना प्रभारी बलवंत कांबोज समेत तमाम लोग थे। म्युजिकल ग्रुप के चंदन के नेतृत्व में महेंद्र रावत ने बांसुरी, संजू ने ढोलक वादन किया। फिणीनाग प्रापर्टीज के मालिक दिवाकर चंदोला ने मेला समिति को 21 हजार रुपए प्रदान किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें