फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ा क राम ढोल, घमघम कान बाजनी...

Wed, 15 Apr 2015 10:57 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल मेले में चल रहे सांस्कृतिकार्यक्रमों में मंगलवार को आधी रात के बाद तक दर्शक झूमते रहे। कल रात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा थे।क  सांसद ने मेला स्थल पर 20 सोलर लाइट लगाने के लिए धन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पुरानाथल से तड़ीगांव तक सड़क निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

कल रात कुमाऊं लोककला केंद्र लोहाघाट के कलाकारों ने ‘रामगढ़ा क राम ढोल, घमघम कान बाजनी, तेरो खुटो की पाजेब, मेरी सुआ भलि छाजनी’ गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कलाकारों ने कुमाऊंनी, नेपाली, गढ़वाली गीत भी पेश किए। बाद में राजपूत एलीमेंट्री पब्लिक स्कूल थल के कलाकारों ने धमाल मचाया। कल मेले में स्टार नाइट का आयोजन किया गया। लोकगायक कैलाश कुंवर, ज्योति राजन, आनंद कोरंगा, नीलू जौहरी, मोहित कुमार, मनीष कुमैया, सुंदर आर्या ने कई गाने पेश किए और देर रात तक लोगों को कार्यक्रम देखने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें