फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शक्ति जिंदाबाद के नारों से गूंजा सीमांत

Fri, 08 Mar 2019 11:01 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
महिला दिवस पर जुलूस निकालतीं महिलाएं। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाल विकास विभाग की ओर से पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ वंदना, बाल विकास विभाग की राधिका ह्यांकी, इंदु चंद ने केक काटा। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली।
विज्ञापन


धारचूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने बुजुर्ग महिला सुधी नबियाल और वाल्मीकि समुदाय की दुलारी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं भी पुरुषों से हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। इस मौके पर महिलाओं ने महिला शक्ति जिंदाबाद के नारों के साथ  बाजार में जुलूस निकाला। बाद में ब्लॉक सभागार में नारी सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ विमल आचार्य, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, सभासद जानकी देवी, प्रेमावती, बेला शर्मा, लीला कुंवर, प्रेमा गर्ब्याल, पूर्व सभासद राधा मर्तोलिया, गंगोत्री नपलच्याल, उर्मिला डाबरा, अरमी कुटियाल, हंसा गुज्याल, लीला बंग्याल, जानकी बुर्फाल, प्रधान लीला धामी, पुष्पा गर्ब्याल, नंदा बिष्ट, सुमन वर्मा, जसमा गुंज्याल, लीला कुंवर, भागेश्वरी गर्ब्याल, मंजू कुटियाल, देवकी गर्ब्याल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

नाचनी। राइंका तेजम में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही संकल्प पत्र भरे गए। प्रधानाचार्य पाठक ने ग्रामीणों से बेटियों को स्कूल भेजने का अनुरोध किया। कहा कि बेटियों के बगैर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है।  इस मौके पर संजय सिंह, भूपेंद्र आर्या, बसंती राणा, उम्मेद सिंह कोरंगा, सुनील सिंह, गोविंद कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन


बेड़ीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं से सशक्त और जागरूक होने की अपील की गई। प्राध्यापक एमएस कुटियाल ने कहा कि नशा समाज को विखंडित कर रहा है। प्राचार्य डीसी पांडेय ने महिला दिवस की छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्वती, बीना लोहिया, कंचन भंडारी, लता सनवाल, लीलाधर मिश्रा ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें