फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की राशन तोलकर देने की मांग

विज्ञापन
बलुवाकोट में बैठक करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जय छिपलाकेदार सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन ने पूर्ति विभाग से राशन के कट्टे तोलकर देने की मांग की है। कहा कि जरूरत पड़ने पर इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन की बैठक बुधवार को अध्यक्ष केशर धामी की अध्यक्षता में बलुवाकोट में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि ढुंगातोली से बंगापानी तक के विक्रेताओं को वर्ष 2015-16 से चावल भाड़े का भुगतान नहीं हो सका है। विक्रेताओं को गोदाम से बिना तोले राशन मिल रहा है। इससे हो रहा नुकसान रोकने के लिए उन्होंने सस्ता गल्ला विक्रेताओं को गोदाम से राशन तोल कर देने की मांग की। उन्होंने विक्रेताओं को न्यूनतम 5000 प्रतिमाह मानदेय देकर सरकारी खाद्यान्न भंडारण धारचूला में धर्मकांटा लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूरन सिंह गड़िया ने संचालन किया। उपाध्यक्ष शंकर दत्त भट्ट, सचिन, नर राम, हरीश सिंह, पूरन गड़िया ने सदस्यों को एकजुटता का संदेश दिया। बैठक में बंगापानी, लुमती, जाराजिबली, बरम, कनार, घट्टाबगड़, कौली, बलमरा, जौलजीबी, किमखोला, ढुंगातोली, गागरा, बलुवाकोट, पैय्यापौड़ी, कालिका, खुमती, गोठी, गलाती, धारचूला नगर, देहात, रांथी, जुम्मा, स्याकुरी के सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें