फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बेड़ू से तैयार उत्पादों को किया लांच

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष बेड़ू से तैयार उत्पादों को लांच करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कृषि विभाग, उद्यान विभाग, एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयासों से स्थानीय फल बेड़ू (पहाड़ी अंजीर) से जैम, चटनी, जूस जैसे स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्य और पेय पदार्थ बनाए हैं। विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बेड़ू से बने कई उत्पादों को लांच किया।
विज्ञापन

बेड़ू फल पर्वतीय क्षेत्रों में होता है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बेड़ू फल के सदुपयोग के लिए इससे खाद्य और पेय उत्पाद तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में फल प्रसंस्करण केंद्र में बेड़ू फल से जैम, चटनी, जूस तैयार किया गया। डीएम ने कहा कि इनका व्यावसायिक उत्पादन शीघ्र शुरू किया जाएगा। इन उत्पादों की बिक्री हिलांस के माध्यम से की जाएगी। इस दौरान सीडीओ अनुराधा पाल, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, कुलदीप बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

ये हैं बेड़ू फल की विशेषता
- बेड़ू औषधीय गुणों से भरपूर फल है।
- विटामिन सी, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए इसमें पाए जाते हैं।
- शोधकर्ताओं के अनुसार यह फल फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के लिए लाभदायक होता है।
- यह फल त्वचा संबंधी रोगों और संक्रमण को रोकने में लाभप्रद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें