फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के अधिकतर पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म

Sat, 10 Nov 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के टनकपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप में लगा पेट्रोल समाप्ति का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म हो गया है। दिवाली पर टैंकरों के नहीं आने से यह स्थिति पैदा हुई है। इस कारण शनिवार को अधिकतर वाहन चालकों को पंपों से खाली लौटना पड़ा।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ शहर में पांच पेट्रोल पंप हैं। इन पंपों में से शनिवार को दो पंपों में पेट्रोल खत्म हो गया। पंपों में पेट्रोल समाप्ति का बोर्ड लगने के बाद टनकपुर रोड स्थित एक पंप पर टैक्सियों और दोपहिया वाहनों की कतार लग गई। इस पंप में भी जल्द ही पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद अधिकतर वाहन चालक खाली हाथ लौटे।

देर शाम तक पेट्रोल के लिए वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप में पूछताछ करते नजर आए। बताया जा रहा है कि दिवाली पर अधिकतर चालकों के छुट्टी में रहने से टैंकर पिथौरागढ़ नहीं पहुंचे। इसके चलते पेट्रोल खत्म हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि पंपों में डीजल उपलब्ध है। रविवार तक पंपों में पेट्रोल उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें