फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाद भी खाली रहे एटीएम

Thu, 08 Nov 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में दिवाली के बाद बंद पड़ा एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली पर्व के बाद भी नगर के अधिकतर एटीएम खाली रहे। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दीपावली पर्व से पहले एसबीआई को 140 करोड़ की नकदी मिली थी। इस धनराशि को अन्य बैंकों को भी उपलब्ध कराया गया। दिवाली से पहले भी कई एटीएम कैशलेस ही रहे, जबकि बृहस्पतिवार को एसबीआई, ओबीसी, यूनियन बैंक, आईडीबीआई, सेंट्रल बैंक, केनरा, कूर्मांचल, पीएनबी समेत 24 एटीएम खाली रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी को बाजार आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि दिवाली पर्व पर भी एटीएम खाली हैं। उनका कहना था कि त्योहार के दिनों में एटीएम में रुपये डाले जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें