फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में फ्रैक्चर बेड का हुआ इलाज, नये बिस्तर लगे

Wed, 27 May 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के आर्थो विभाग में लगाए गए नए बेड। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार जिला अस्पताल में फ्रैक्चर बेड का इलाज हुआ है। विभाग ने टूटे बिस्तरों को बदलकर मरीजों को राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए लगीं चारपाई क्षतिग्रस्त थीं। हड्डी रोग विभाग के कक्षों में 20 से अधिक मरीजों को टूटी चारपाई में भर्ती होकर इलाज कराना पड़ रहा था। अस्पताल प्रबंधन ने नए बेड की व्यवस्था न कर टूटे बेड को ही लकड़ी या ईंट के सहारे टिकाकर मरीजों को भर्ती करने योग्य बनाया गया था। टूटे बेड के ऊपर लगे ऊबड़-खाबड़ बिस्तर पर हड्डी के मरीजों का दर्द कम होने के बजाय बढ़ रहा था।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते 23 मई को इस बदहाल व्यवस्था को अस्थि रोग विभाग के फ्रैक्चर बिस्तरों पर हो रहा हड्डी के मरीजों का उपचार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए अस्पताल प्रबंधन ने फ्रैक्चर बिस्तरों का इलाज किया है। टूटे बेड को बदलकर मरीजों को राहत पहुंचाई है। मरीजों और तीमारदारों ने कहा कि नए बिस्तर लगने से सभी को राहत मिलेगी। वहीं पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से 20 नए बेड मंगाकर पुराने बेड को बदला गया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें