फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अग्निवीर भर्ती के लिए एक जून से शुरू होगी परीक्षा

Wed, 27 May 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि जारी हुई है। सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के भर्ती निदेशक कर्नल राहुल नारायण मेलगे ने बताया कि अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेसीओ आरटी, सिपाही फार्मा एवं एजुकेशन हवलदार की परीक्षा 11 जून और अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं ट्रेड्समैन की परीक्षा एक और दो जून को आयोजित होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल की परीक्षा तीन, चार जून और अग्निवीर जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल की परीक्षा पांच और आठ जून को होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन, सोल टेक (एनए), महिला सैन्य पुलिस, क्लर्क, एसकेटी की परीक्षाएं नौ, 10 और 12 जून को होंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें