फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाजपा, कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों सहित चार नामांकन निरस्त

Wed, 09 Jul 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचायत चुनावों में नामांकन प्रपत्रों की जांच में तथ्य सही नहीं मिलने पर भाजपा और कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों के अधिकृत उम्मीदवारों सहित चार उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त हुए हैं। नामांकन निरस्त होने से नाराज एक उम्मीदवार ने न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। डीडीहाट की भड़गांव जिला पंचायत सीट से दावेदारी कर रहे भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार चंचल बोरा का नामांकन निरस्त हुआ है। भड़ गांव जिला पंचायत सीट से तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद अब केवल एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। ऐसे में तीसरे उम्मीदवार संदीप बोरा का जीतना तय है। इसके अलावा पिथौरागढ़ की बास्ते सीट से उम्मीदवारी कर रही चांदनी देवी का नामांकन भी निरस्त हुआ है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट की ढनोलासेरा जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार का नामांकन निरस्त हुआ है। उनके नामांकन पर आपत्ति जताई गई थी। ढनोलासेरा से उम्मीदवारी कर रहे सुरेंद्र कुमार ने नामांकन निरस्त करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नामांकन पत्र को लीक किया गया। उनका कहना है कि उन पर जो आरोप लगे हैं उसमें कई तथ्य गलत हैं। कहा कि आपत्तिकर्ता के मौजूद नहीं होने के बावजूद उनका नामांकन रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें