लोहाघाट (चंपावत)। कनेड़ी के प्रसिद्ध कालशन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव शुरू हो गया है। शनिवार को देव डांगरों ने स्थानीय भीम पादुका तीर्थ में स्नान किया। पुरोहित रघुवर दत्त चिल्कोटी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मंदिर के गर्भगृह में अखंड दीप और परिसर में अखंड धूनी जलाई।
पुरोहितों ने मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। भगवती के देव डांगर डॉ. सुधाकर जोशी, कालिका जगदीश जोशी कालशन देवता दीप जोशी, गोरल देवता नरेश पांडेय, सिद्ध बाबा प्रमोद जोशी, कटारीमल देवता कैलाश जोशी, रामू जोशी, अध्या वीर हिमांशु जोशी, भूमिदार प्रकाश जोशी, पंचबलिया महेश पांडेय, भराड़ा देवता प्रदीप जोशी, कैलबकरिया देवता मोहन जोशी ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। महोत्सव समिति संयोजक डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन सुंदरकांड स्वर लहरियों पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।