फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक आफीसर्स क्लब भवन में जुटाएं सुविधा

Wed, 10 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक आफीसर्स क्लब के भवन की हालत बेहद खराब हो गई है। 18वीं सदी में बने इस भवन की अब न तो प्रशासन और न पालिका ही देखरेख करती है। क्लब के सदस्य जर्जर भवन की दशा को सुधारने की पहल करने लगे हैं। बुधवार को क्लब की ओर से पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि क्लब परिसर में पेयजल की व्यवस्था की जाए, स्नानागार, शौचालय और बंद पड़ी सीवर लाइन को सुधारा जाए, क्लब के भवन की दीवारें और छत खराब हो गई है उसकी मरम्मत की जाए, परिसर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी और तारबाड़ लगाई जाए।
विज्ञापन


क्लब के सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष से अपेक्षा की है कि अपने स्तर से समस्या के समाधान में मदद करें। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा है कि भवन की सुरक्षा के लिए वह अपने स्तर से जितना संभव होगा मदद करेंगे। शिष्टमंडल में आनरेरी कैप्टन पी साह, मान सिंह, रामी चंद, बीएस बोहरा, पीएस थतापा, सूबेदार मेजर बीडी पंत, यूएस सामंत, एलडी पांडे, सूबेदार आरएस सामंत, कै. पीएस धामी, केएस धामी, जेएस सिरौला, तुलसी दत्त, बीएस धामी, सूबेदार बीबी मल्ल, टीएस चौहान, देवसिंह भंडारी शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें