नार्थराइड स्कूल में स्थापना दिवस पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
नॉर्थराइड पब्लिक स्कूल का चौथा स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
स्कूल के संरक्षक हरीश चंद्र पांडेय और महेश चंद्र पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत पेश किया। इसके बाद उन्होंने हिन्दी और कुमाऊंनी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संरक्षक हरीश पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए स्कूल की निरंतर प्रगति की कामना की। संचालन वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर पाटनी और पुष्पा साह ने संयुक्त रूप से किया। यहां स्कूल के प्रबंधक प्रदीप पांडेय, चेयरमैन प्रकाश पांडेय, ललित पांडेय, पंकज वल्दिया, माहेश्वरी भट्ट, सीमा कोहली, सरोज पांडेय, रमा पांडेय समेत स्टाफ मौजूद रहा।