फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में आग से धधक रहे हैं जंगल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में जंगल इस तरह आग से धधक रहे हैं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। वन विभाग टीम के साथ मौके पर आग को बुझाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है लेकिन तेज हवा आग में घी का काम कर रही है। जंगल की आग के कारण हर जगह धुंध छाई है। इससे आंखों में जलन के साथ ही दमा के रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, अस्कोट, कनालीछीना आदि क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी जंगल धधकते रहे। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन ऊंची लपटों के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर से लगे दबनधौन के जंगल दिनभर धधकते रहे। सीमांत जिले में आग की 121 घटनाओं में 192.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। पंचायती वनों में आग की सर्वाधिक 66 घटनाओं में 105.75 हेक्टेयर जंगल जल गया है। आरक्षित वनों में आग की 52 घटनाओं में 84.50 हेक्टेयर जंगल और सिविल वन में आग की तीन घटनाओं में 2.50 वन क्षेत्र प्रभावित हो गया है।
जंगल की आग को बुझाने के लिए डीएफओ खुद उतरे मैदान में
पिथौरागढ़। डीएफओ कोको रोसे जंगल की आग को बुझाने के लिए खुद मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने बेड़ीनाग क्षेत्र के कमलेख, पिथौरागढ़ नगर के आसपास के जंगलों में खुद जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। डीएफओ ने लोगों से आग की घटनाओं की जानकारी तुरंत देने और लोगों से जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें