फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से धधक रहे हैं किल्ल गांव के जंगल

विज्ञापन
मूनाकोट किल्ल के जंगलों में लगी आग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के किल्ल गांव के जंगल में शनिवार को अराजक तत्वों ने आग लगा दी थी। आग विकराल रुप लेकर गांव तक पहुंचती इससे पहले रविवार देर शाम गांव के युवक और महिलाओं ने जंगल जाकर मिट्टी से आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने से लाखों की वन संपदा जल कर राख हो गई है।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने वन विभाग से कर्मचारी तैनात करने और वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जंगल में लगी आग बुझाने वालों में दीपक चंद, विकास चंद, कैलाश चंद, नीतू चंद, जानकी चंद, बसंती चंद, शीला चंद, मानवती चंद आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें