फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ बना प्रथम सोबन सिंह जीना अंतर महाविद्यालय फुटबॉल का विजेता

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की पहली अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता मेजबान कॉलेज पिथौरागढ़ ने जीत ली है। उसने एकतरफा फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा को चार गोल से हराया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत और विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सौरव पंत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
पहले हाफ से पिथौरागढ़ की टीम ने आक्रामक रुख अपनाए रखा। पहले हाफ में पिथौरागढ़ दो गोल से आगे रहा। दूसरे हाफ में पिथौरागढ़ ने दो और गोल कर फाइनल मुकाबला चार गोल से जीत लिया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा की टीम पूरे मैच में गोल के लिए संघर्ष करती रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कवींद्र मेहता मुख्य निर्णायक, कैलाश लसपाल, नितिन उप्रेती सहायक निर्णायक रहे।
मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा और ए क्लास ठेकेदार डीएन जोशी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी और प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने आभार जताया।
डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने संचालन किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडे, डॉ. जीसी पंत, लियाकत अली, पवन वर्मा, महेंद्र देउपा, हरीश महर, महेश चुफाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें