फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन और नारायणनगर ने अगले चक्र में किया प्रवेश

विज्ञापन
अस्कोट खोलिया गांव में फुटबॉल मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। खोलिया गांव में चल रही सेवन ‘ए’ साइड मल्लिकार्जुन महादेव फुटबॉल प्रतियोगिता में मल्लिकार्जुन क्लब और नारायणनगर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

खोलिया गांव पीएसी खेल मैदान में डीएफसी और मल्लिकार्जुन क्लब के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें मल्लिकार्जुन ने शानदार खेल दिखाते हुए डीएफसी को 2-0 गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दोनों गोल दूसरे हॉफ में हुए। दूसरा मैच नारायण नगर और खोलियागांव के बीच खेला गया। पहले हॉफ में नारायणनगर ने एक गोल की बढ़त बना ली, लेकिन दूसरे हॉफ में खोलिया गांव ने कोई गोल नहीं कर पाई। नारायण नगर ने मैच खत्म होने से कुछ क्षण पहले एक गोल और दागकर 2-0 से मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह मेहता आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें