फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका संचार कंपनियों का पुतला

विज्ञापन
मुनस्यारी में अभाविप कार्यकर्ताओं ने संचार कंपनियों का पुतला फूंका। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में बदहाल संचार सेवा को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संचार कंपनियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने मुनस्यारी बाजार में बीएसएनएल और निजी संचार कंपनियों के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद संचार कर्मियों का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संचार सेवा के अभाव में बहुत से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

सीमांत के लोगों के जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, स्थायी प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर किशन वर्मा, हर्षित पंत, दीपक, महेंद्र गोस्वामी, विक्की सुमत्याल, गुड्डू सुमत्याल, हिमांशु रावत, प्रभात टम्टा, हिमांशु द्विवेदी, मोहन दोसाद आदि रर्हे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें