फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 07 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
थल में प्रदर्शन करते कार्डधारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने से परेशान एपीएल कार्ड धारकों ने खाद्यान्न विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सत्याल के नेतृत्व में थल बाजार में एकत्र एपीएल परिवारों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पांच माह से एपीएल परिवारों को राशन नहीं दिया गया है। लोगों का कहना है कि कार्ड ऑनलाइन किए जा रहे हैं, मगर विभाग की ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद सुस्त है। समय पर कार्ड ऑनलाइन न होने के कारण कार्ड धारकों के सामने खाद्यान्न का संकट पैदा हो गया है।

लोगों ने विभाग से मांग की कि कार्ड ऑनलाइन होने तक कार्ड धारकों को बिना किसी बाधा के राशन दिया जाना चाहिए। कहा कि विभाग ऑनलाइन प्रक्रिया में तेजी लाए। प्रदर्शन में दीपक भैंसोड़ा, कुंदन सिंह, सुंदर सिंह, दीपू सामंत, खड़क सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें