फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर में 26 जून से 14 दिन तक होगी बिजली कटौती

Mon, 22 Jun 2026 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र के लोगों को 26 जून से 9 जुलाई तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। 11 केवी विद्युत लाइन निर्माण कार्य के चलते इस अवधि में अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आंशिक या पूर्ण रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ ही कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से जारी सूचना के अनुसार नगर क्षेत्र में रिंगमेन 11 केवी विद्युत लाइन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए रई, पुनेड़ी टाउन-2, टाउन-4 और ऐंचोली कॉलोनी पोषकों से जुड़े क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
कटौती से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई पुलिया, बस्ते, सिल्थाम, जाखनी, घुप्पौड़, पवन विहार, विण रोड, लिंक रोड, अपटेक तिराहा से कोतवाली रोड, पांडे गांव, ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, टनकपुर रोड, धारचूला रोड और जीआईसी क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्य में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें