फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये फूंके, फिर भी नहीं बुझी कूड़े की आग

Thu, 27 Dec 2018 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नैनीपातल में आग बुझाते फायर बिग्रेड कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नैनीपातल स्थित कूड़ाघर की आग बुझाने में नगरपालिका के अब तक लाखों रुपये लग चुके हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। वहीं, नगर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं।

विज्ञापन


पिछले 10-11 दिनों से नैनीपातल स्थित कूड़ाघर में आग धधक रही है। आग के धुएं और दुर्गंध से नैनीपातल, बीसाबजेड़, सुखपोखरा, सातसिलिंग समेत कई गांवों के ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद पालिका और प्रशासन आग बुझाने के लिए आगे आया। पहले तो टैंकरों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बाद में जल संस्थान, आईटीबीपी की भी मदद ली गई। कूड़े में आग करीब 300 मीटर नीचे पहाड़ी से धधकी हुई है।

कूड़े की जड़ तक पहुंचने के लिए पालिका ने चार हजार रुपये प्रति घंटे किराए पर पोकलैंड लगाई। साथ ही आधा दर्जन टैंकरों से रोज पानी डाला जा रहा है। पोकलैंड से अब कूड़े के पहाड़ को काटकर मैदान बनाया जा रहा है। साथ ही कूड़े की जड़ तक पहुंचने के लिए रास्ता बना लिया गया है। इसमें अब तक पालिका के लाखों रुपये खर्च हो गए हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत और ईओ दीपक कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


नैनीपातल में होगा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
पिथौरागढ़। नैनीपातल में कूड़े के निस्तारण के लिए नगरपालिका 7.30 करोड़ रुपये की लागत के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डीपीआर तैयार कर रही है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि करीब 35 नाली ढलान वाली जमीन को पोकलैंड और जेसीबी से समतल किया जा रहा है। सड़क से करीब तीन सौ मीटर नीचे कूड़ा निस्तारण का प्लांट लगाया जाएगा। यहां पालिका का एक कार्यालय भी तैयार किया जाएगा। नगर में सभी परिवारों को कूड़ा डालने के लिए दो-दो डिब्बे दिए जाएंगे। इनमें जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र कर नैनीपातल पहुंचाया जाएगा। सड़क से काफी नीचे होने के कारण कूड़े में कोई आग भी नहीं लगा पाएगा।

नैनीपातल में कूड़ा फेंकने का विरोध
पिथौरागढ़। नैनीपातल और बीसाबजेड़ के युवाओं ने नैनीपातल में कूड़ा फेंकने का विरोध किया है। उन्होंने इस मामले में कलक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। क्षेत्र के युवा बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि नैनीपातल स्थित कूड़ाघर में लगी आग के धुएं और दुर्गंध से उनका जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्र में वर्षों से कूड़ा डंप है। कई बार नगरपालिका प्रशासन से उक्त स्थल से कूड़ाघर हटाकर अन्यत्र कूड़ा डालने की मांग उठाई गई, बावजूद इसके पालिका उदासीन बनी है। कहा कि आग अब तक पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। इसके बाद में रात में कूड़ा डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कूड़ा डालना बंद नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील चंद, पंकज सौन, कुंडल महर, वीरेंद्र सौन, लाल सिंह, रमेश चंद, संजय चंद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें