फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के लिए राहत भरी खबर: एक सितंबर से दिल्ली-देहरादून रूट पर सप्ताह में छह दिन उड़ेगा विमान, मिलेगी राहत

Fri, 21 Aug 2026 07:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के लिए राहत भरी खबर है। एक सितंबर से दिल्ली और देहरादून रूट पर सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सितंबर से पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून रूट पर सप्ताह में छह दिन विमान उड़ान भरेगा। यह व्यवस्था यात्रियों और पर्यटकों के राहत भरी होगी। छह दिन विमान का संचालन होने से बड़ी संख्या में यात्री आसान और सुगम सफर कर सकेंगे।

नैनीसैनी से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दिल्ली और देहरादून के लिए 42 सीटर विमान सेवा संचालित है। अब एक सितंबर से इन रूटों पर विमान सप्ताह में सिर्फ रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन उड़ान भरेगा।

एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के लिए यह सेवा सप्ताह में छह और देहरादून के लिए पांच दिन संचालित होगी। लगभग रोजाना संचालित होने वाली इस सेवा से दिल्ली, देहरादून के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों का सफर बेहद आसान होगा। बुकिंग के लिए भी मारामारी नहीं होगी और अधिक संख्या में यात्री दिल्ली और देहरादून के बीच हवाई सफर कर सकेंगे। इससे पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी और सीमांत क्षेत्र के पर्यटन को भी नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।

उड़ान के समय और रूट शेड्यूल में होगा बदलाव

विज्ञापन

अब तक विमान सुबह के समय दिल्ली से यात्रियों को लेकर नैनीसैनी पहुंचता है। इसके बाद यही विमान यात्रियों को लेकर देहरादून रवाना होता है। वहां से नैनीसैनी लौटकर फिर विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। अब इस व्यवस्था में बदलाव होगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को विमान सेवा सिर्फ दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होगी। वहीं मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को यह सेवा दिल्ली-पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच पुराने टाइम शेड्यूल के अनुसार संचालित की जाएगी बुधवार को इसका टाइम और रूट शेड्यूल बदलेगा। इस दिन विमान दिल्ली से पहले देहरादून, फिर पिथौरागढ़ पहुंचेगा। इसके बाद पिथौरागढ़ से देहरादून और वहीं से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

एक सितंबर से नैनीसैनी से विमान सेवा छह दिन संचालित होगी। फिलहाल इसका आधिकारिक टाइम और रूट शेड्यूल नहीं आया है। -संदीप यादव, एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें