फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीसरे दिन भी एक लाख क्यूसेक से अधिक रहा शारदा का जलस्तर

Thu, 20 Aug 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में लगातार तीसरे दिन भी शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंचा है। इस कारण बैराज पर से सुरक्षा के तहत चार पहिया वाहनों का संचालन रोका गया है। बृहस्पतिवार को बनबसा में सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 100473 क्यूसेक था। नदी का जलस्तर नौ बजे 108445, दो बजे 101437 क्यूसेक पहुंच गया। बनबसा में पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में आठ एमएम बारिश हुई। पहली जून से अबतक क्षेत्र में 963 मिमी वर्षा हो चुकी है। बताया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही वर्षा से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें