फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही चुनाव कार्यालय की फिजा बदली

Wed, 04 Jan 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही पिथौरागढ़ निर्वाचन कार्यालय में काम में व्यस्त कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को चुनाव आचार संहिता लागू होने और प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही सरकारी दफ्तरों का माहौल भी बदल गया। जिले के सभी आला अधिकारी अब विधानसभा चुनाव की व्यवस्थाओं के लिए निर्वाचन कार्यालय में बैठने लगे हैं। निर्वाचन कार्यालय में काम को संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। मुख्य कार्यालय के साथ-साथ कंप्यूटर कक्ष, डाटा एंट्री कक्ष स्थापित हो गया है। इसमें सभी कर्मचारी व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा के निर्देश पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने निर्वाचन कार्यालय में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने हर विभाग के अधिकारी से कहा है कि जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका सही तरीके से पालन करें। उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। अभी मतदाता सूचियों में नाम अंकित करने का काम चल रहा है। अंतिम सूची का प्रकाशन दस जनवरी को होगा। उसके बाद ही जिले की हर विधानसभा सीट में मतदाताओं की सही स्थिति का पता चल पाएगा।

निर्वाचन कंट्रोल रूम खुला, कर्मचारी तैनात
विधानसभा चुनाव-2017 की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार से नियंत्रण कक्ष खुल गया है। इसमें 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में चुनाव से संबंधित सभी जानकारियां एकत्र होंगी और किसी प्रकार की शिकायत भी इसी नियंत्रण कक्ष में दर्ज की जाएगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान ने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में ही सारी सूचनाओं को एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें