फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Wed, 24 Jun 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की खोजबीन के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर में दुकान चलाने वाले एक बाहरी प्रदेश के व्यापारी की पांच साल की मासूम बच्ची बीते मंगलवार दोपहर अचानक लापता हो गई। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पुलिस को आधी रात को मासूम नगर क्षेत्र में मिली। उसके साथ कुछ गलत होने की आशंका के चलते पुलिस ने उसका महिला अस्पताल में मेडिकल कराया। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मासूम के साथ दुष्कर्म होने की पूरी आशंका है। मासूम को महिला अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।
एसपी कोंडे ने बताया कि बच्ची को कौन अपने साथ ले गया। कौन इस घटना का जिम्मेदार है। इसकी जानकारी हासिल करने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की खोजबीन के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। वहीं एक युवक के बच्ची को अपने साथ हाथ पकड़कर ले जाने का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


पहले 10 वीं की छात्रा, अब पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। अपराधी बेखौफ नाबालिग बालिकाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते तीन महीने में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की तीन घटनाएं सामने आई हैं। अपराधी पकड़े गए हैं लेकिन इसके बाद भी इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। लगातार सामने आ रहीं इस तरह की घटनाओं से आम जनता की चिंता बढ़ गई है तो पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
शिक्षक पर लगे हैं अपनी ही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप
इसी महीने कनालीछीना क्षेत्र के एक स्कूल की 10 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। उसी स्कूल के शिक्षक पर ही छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप है। मामले के मुताबिक, अपनी ही छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी और भ्रूण को जमीन में दबाकर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की गई। दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे पीएचसी लेकर पहुंचे। तब जाकर मामला और शिक्षक की करतूत सार्वजनिक हुई। मामले में आरोपी शिक्षक जेल में है और पुलिस को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है।
मुनस्यारी क्षेत्र की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
बीते अप्रैल महीने में मुनस्यारी की एक नाबालिग ने महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वर्ष 2024 में क्रिकेट मैच के दौरान एक युवक से नाबालिग की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ी और बीते वर्ष दोनों पुणे चले गए। जब वह आठ महीने की गर्भवती हुई तो युवक उसे मुनस्यारी छोड़ गया। प्रसव पीड़ा होने पर जब उसे महिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के दौरान उसकी उम्र का खुलासा हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। तक जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग ने कच्ची उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया।
अब पांच साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी
नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के पिछले दो मामले लोग भूल नहीं पाए थे कि अब पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी के मामले ने सभी को बेचैन कर दिया है। बीते मंगलवार नगर के बीच से दिनदहाड़े बच्ची लापता हो गई थी। नगर के चप्पे-चप्पे पर और लगभग सभी दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी होने के बाद भी समय पर उसका पता नहीं चल सका। जब आधी रात को वह मिली तो वह संभवतया वह दरिंदगी का शिकार हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें