फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्राम पंचायतों के परिसीमन, पुनर्गठन की पांच आपत्तियां निस्तारित

Wed, 21 Aug 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पुनर्गठन और परिसीमन समिति की बैठक में शामिल डीएम रीना जोशी और अन्य। सूचना विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों के परिसीमन और पुनर्गठन के लिए समिति की बैठक हुई। परिसीमन और पुनर्गठन को लेकर मिली पांच आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम रीना जोशी ने बताया कि निर्धारित समय 30 जुलाई से सात अगस्त तक धारचूला, मूनाकोट विकासखंड में चार-चार, बेरीनाग में एक, मुनस्यारी में पांच, कनालीछीना, डीडीहाट और पिथौरागढ़ में पुनर्गठन और परिसीमन के लिए तीन-तीन प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। 14 से 16 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं। जिला स्तर पर मुनस्यारी के साईपोलो, दराती, पिथौरागढ़ के दिगतोली, डीडीहाट के तड़ीगांव, बेरीनाग के बेलकोट से आपत्तियां दर्ज की गईं।
जिला स्तरीय समिति ने बेरीनाग की ग्राम पंचायत बेलकोट के राजस्व ग्राम ठांगा, पिथौरागढ़ की ग्राम पंचायत दिगतोली के राजस्व ग्राम दिगतोली, झुनखोली, ग्राम पंचायत मल्लीसीम के ग्रामीणों की मौजूदगी में आपत्तियों पर चर्चा करते हुए इनका निस्तारण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें