फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच महीने बाद भी नहीं हुई एंबुलेंस की खरीद, मरीज झेल रहे दुश्वारियां

Tue, 19 May 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पलेटा के पास कुछ दिन पूर्व खराबी आने से खड़ी 108 एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रदेश में मरीजों की जान आफत में डाल रहीं पुरारी-खटारा आपातकालीन 108 एंबुलेंस से निजात मिलने की उम्मीद दम तोड़ रही है। पांच महीने पहले शुरू हुई नई एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया अब तक अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है इसकी मार मरीज, गर्भवतियां और तीमारदार सह रहे हैं। पुरानी एंबुलेंस रास्ते में धोखा दे रही हैं और मरीजों का समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में उनकी जान आफत में फंस रही है।
विज्ञापन

दरअसल प्रदेश के सभी जिलों में मरीजों और गर्भवतियों को आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 250 से अधिक 108 एंबुलेंसों का संचालन होता है। इनमें से वर्ष 2019 में खरीदी गईं 120 से अधिक एंबुलेंस एक लाख किलोमीटर से अधिक सफर कर बूढ़ी हो चुकी हैं, जो आए दिन मरीजों को रास्तों पर धोखा दे रही हैं। नियमों के मुताबिक इन एंबुलेंस को बदला जाना चाहिए।
पांच महीने पूर्व जनवरी महीने में 80 नई एंबुलेंस की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। 108 प्रबंधन के मुताबिक करीब तीन बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त हुई है। यह प्रक्रिया अंजाम तक नहीं पहुंचने से नई एंबुलेंस मिलना मुश्किल हो गया है। रास्तों पर खराबी आकर खड़ीं हो रही पुरानी एंबुलेंस मरीजों की जान आफत में डाल रहीं हैं।
विज्ञापन


नई लोकेशन खोजकर निभा दी औपचारिकता

नई एंबुलेंस की खरीद प्रक्रिया शुरू करने के साथ इनकी तैनाती के लिए नई लोकेशन खोजने में भी सिस्टम ने जल्दबाजी दिखाई। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में डूनी, गुंजी सहित अन्य स्थानों पर इनकी तैनाती की योजना है। प्रक्रिया शुरू हुए आधा साल बीतने को है और अब तक नई एंबुलेंस का अता-पता नहीं है। ऐसे में पुरानी एंबुलेंस से छुटकारा मिलने की उम्मीद दम तोड़ रही है।
कोट
जिले में नई एंबुलेंस की जरूरत है। इसकी मांग भी भेजी गई है। एंबुलेंस खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई जो निरस्त हो गई। प्रदेश के सभी जिलों के लिए नई एंबुलेंस खरीदने की योजना है। 108 प्रबंधन पुरानी एंबुलेंस के सहारे भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। - भाष्कर शर्मा, जिला प्रभारी, आपातकालीन सेवा 108, पिथौरागढ़
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें