फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पहली सोलर लिफ्टिंग पेयजल योजना का भूमि पूजन

Fri, 04 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले की पहली सोलर लिफ्टिंग पेयजल योजना का भूमि पूजन हो गया है। विधायक मयूख महर और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने हुड़ेती गांव में योजना की नींव रखी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इस योजना के लिए जिला प्लान से 25 लाख रुपये स्वीकृत हैं। सोलर लिफ्ट योजना से हुड़ेती और आसपास के क्षेत्रों को पानी की सप्लाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सोलर लिफ्ट योजना बेहद कम खर्चीली है। इसके लिए बिजली की आवश्यकता नहीं होती। कहा कि हुड़ेती पेयजल योजना के अच्छे परिणाम सामने आए तो अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल किल्लत को देखते हुए वह पेयजल पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

12 एमएलडी की आंवलाघाट पेयजल योजना का निर्माण कराया जा रहा है। शहर में कई नलकूप लगाए जा रहे हैं। आने वाले एक-दो साल में पिथौरागढ़ पेयजल किल्लत से मुक्त हो जाएगा।

भूमि पूजन में पिथौरागढ़ युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक जोशी, निर्मल लोहिया, प्रधान मनोज उप्रेती, शंकर सिंह, गौरव सिंह, श्याम सुंदर सिंह सौन, दीपेंद्र कुंवर, जनार्दन पांडे आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें