फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पटाखा कारोबारियों को दुकानों में रखने होंगे अग्निशमन उपकरण

Fri, 06 Nov 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट में पटाखा कारोबारियों को निर्धारित स्थल पर ही कारोबार करना होगा। कारोबारियों के लिए पटाखा की दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अपनी दुकानों में पानी से भरी बाल्टी और रेत की व्यवस्था की करनी होगी।
विज्ञापन

दीपावली को देखते हुए पुलिस ने नगर के व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कोतवाल संजय जोशी ने कहा कि दीपावली पर मुख्य बाजार में भीड़ को देखते हुए वाहन पार्क नहीं होंगे। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करना होगा। दुकानों के आगे अतिक्रमण भी नहीं होगा। यदि अक्रिमण कर दुकान का संचालन किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं पटाखा कारोबारियों को अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करनी होगी। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें