फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोरलचौड़ मैदान में सजा पटाखा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दिवाली पर्व के लिए जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में पटाखा बाजार सजकर तैयार हो गया है। इस वर्ष पटाखा बिक्री के लिए कुल 73 दुकानों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने सभी दुकानों का आवंटन पारदर्शी तरीके से लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया है जिससे व्यापारियों को निर्धारित स्थान उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने बताया कि दिवाली के दौरान आमजन की सुरक्षा और बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में ही पटाखा बाजार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और निर्धारित नियमों के अनुरूप ही आतिशबाजी की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बाजार में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफरा-तफरी या अप्रिय स्थिति पैदा न हो, इसके लिए व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने और सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। दिवाली को देखते हुए मैदान में पटाखा बाजार शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें