फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिक्षक पति पर हमले के मामले में दंपती पर प्राथमिकी

Sun, 19 Jul 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के एक गांव में शिक्षक पति पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात शिक्षिका सबिता गोस्वामी पर पति सुंदर नाथ गोस्वामी पर पारिवारिक विवाद के चलते हमला करने का आरोप है। हमले में सुंदर नाथ के हाथ, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें लोहाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुंदर नाथ के पिता ने बहू के खिलाफ तहरीर दी।
पत्नी सबिता ने भी पति पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला पर 109 बीएनएस और पति पर 85 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें