फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षाधिकारियों के रिक्त पदों को भरो

Thu, 03 Aug 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
शिक्षाधिकारियों की कमी के खिलाफ पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर शिक्षाधिकारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि जिले में कई महीने से मुख्य शिक्षाधिकारी का पद रिक्त है, जबकि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक का पद भी खाली है। धारचूला और डीडीहाट में खंड शिक्षाधिकारी के पद रिक्त हैं। सरकारी स्कूलों की दशा वैसे ही खराब है। सरकार शिक्षक तो स्कूलों में दे नहीं पा रही है। शिक्षाधिकारियों की तैनाती करने में भी सरकार नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


महासचिव आनंद धामी ने कहा कि शिक्षा विभाग में प्रमुख अधिकारियों के पद रिक्त होने से व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। बावजूद इसके सरकार और जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हैं। युकां कार्यकर्ताओं ने पांच दिन के भीतर शिक्षाधिकारियों की तैनाती न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में मनोज महर, शुभम बिष्ट, मनोज धामी, दीपक मेहता, अरुण कुमार, दीपक पंत, महेंद्र नाथ, मोहित कल्पासी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें