फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में पेट के कीड़ों की समस्याएं पाई गई 

Thu, 03 Aug 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पाटी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई। इस दौरान कई बच्चों में पेट के कीड़े होने की समस्याएं पाई गई। 
विज्ञापन


 प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी के दिशा निर्देशन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मनीषा, डॉ. मयंक शर्मा, फार्मेसिस्ट आनंद मौनी और पूजा धानिक ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों में पेट के कीड़ों की समस्याएं अधिक पाई गई। उन्होंने अभिभावकों को मीजल्स रुबेला बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 11 सितंबर से मीजल्स रूबेला बीमारी के उन्मूलन के लिए देशव्यापी टीकाकरण होना है।

जिसमें नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से इस टीके को लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ.मनीषा ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों के शैक्षिक स्तर से प्रभावित होकर विद्यालय में अपनी ओर से वाटर प्यूरीफायर खरीदने के लिए धनराशि भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें