फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फास्ट व जंक फूड कर रहा है बच्चों, युवाओं को बीमार

Sat, 01 Mar 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। फास्ट और जंक फूड युवाओं और बच्चों को बीमार कर रहा है। कम उम्र में ही हार्ट रोगी, पेट दर्द, मोटापा, हार्मोन संबंधित बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस तरह के तमाम मामले अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से फास्ट फूड या जंक फूड खाने वाले रोगियों की संख्या बढ़ रही है। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में 40 से 50 मरीज ऐसे होते हैं जो जंक फूड अधिक खाते हैं। कुछ लोग चटपटा खानपान भी पसंद कर रहे हैं। इसके चलते पेट खराब होना, लीवर संबंधी बीमारी, मोटापा, डायबिटीज, दिल संबंधी, हाइपरटेंशन सहित अनेक बीमारियां होने का खतरा रहता है। दस साल तक की उम्र के बच्चों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है।
जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल का कहना है कि मैदा से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से आंतों को नुकसान पहुंचता है। लगातार इस्तेमाल से लीवर संबंधी बीमारी के कई मामले सामने आ रहे हैं। अधिक डिब्बा बंद पेय पदार्थ भी सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। उनका कहना है कि जंक फूड से दूरी जरूरी है। जिस तरह से बीमारियां बढ़ रही हैं ऐसे में लोगों को जंक फूड के बजाय अपने खाने में दाल, रोटी, सब्जी, चावल को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने में इन चीजों को करें शामिल


- भोजन दाल, सब्जी, रोटी, चावल को करें शामिल

- सलाद को बनाए लंच व ब्रेकफास्ट का हिस्सा
- खाने में दही और छाछ को करें शामिल

- नींबू पानी व घर में बने शीतल पेय पीएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें