फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहन खेतों में काम कर रही हैं महिलाएं

विज्ञापन
ीडीहाट के हाट गांव के खेत में मास्क पहन काम करती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। गांवों में कोरोना वायरस का खौफ लगातार बढ़ रहा है। अब तो महिलाएं भी बगैर मास्क लगाए खेतों में नहीं जा रही हैं। इससे कोरोना वायरस के प्रति उनकी जागरूकता भी नजर आ रही है।
विज्ञापन

इस बार जनवरी और फरवरी में अच्छी बारिश के चलते गेहूं की फसल भी बेहतर होने की उम्मीद है। इसी बीच कोरोना महामारी के चलते लोगों ने घरों से बाहर निकलना भी बंद कर दिया। कई गांवों में जागरूक युवाओं ने लोगों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए। अब महिलाएं खेतों में काम करने के दौरान भी मास्क पहन रही हैं। हाट गांव में युवक मंगल दल के लवि कफलिया ने गांव के 32 परिवारों के करीब 200 लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे हैं। गांव की पूजा कफलिया, मीना, पूजा साह, रुक्मणी देवी, माधवी ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए वह सुरक्षा के प्रति सजग हैं। बगैर मास्क पहने कहीं नहीं जा रही हैं। घर पहुंचने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धो रही हैं और सैनिटाइजर का भी प्रयोग कर रही हैं।
खंड विकास अधिकारी ने हॉस्पिटल को उपलब्ध कराए मास्क
मुनस्यारी। बिना पुख्ता व्यवस्थाओं के कोरोना की लड़ाई लड़ रहे मुनस्यारी अस्पताल और कर्मियों के लिए बीडीओ अशित आनंद ने मास्क की व्यवस्था की। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चंदोला को दो सौ मास्क उपलब्ध कराए। यह मास्क चिकित्सा कर्मियों को दिए जाएंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंदोला ने बीडीओ का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रताप सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें