फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से सिंगाली के गनाई गांव निवासी युवक की मौत

Sun, 29 Mar 2020 03:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

सिंगाली क्षेत्र के गनाई गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन

गनाई गांव निवासी पंकज (25) पुत्र कुंदन सिंह, के घर की पानी की लाइन चोक हो गई थी। शनिवार को वह पाइप खोलकर लाइन को ठीक कर रहा था। जब उसने लोहे के पाइप को खोलकर खड़ा किया तो पाइप ठीक ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन को छू गई। इससे पंकज को करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गया। परिजन उसे डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉ. विवेक और डॉ. बीएस मेहरा ने उसे मृत घोषित कर दिया। विद्युत विभाग के जेई कुंदन राम ने घटनास्थल की जांच की। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। मृतक अविवाहित था। वह राजस्थान में नौकरी करता था। पांच दिन पहले ही घर आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें