फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन

विज्ञापन
पथिरागढ़ जिला अधिकारी कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते किसान संगठन के लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कृषि ऋण माफ करने और दिल्ली में बैठे किसानों के आंदोलन के समर्थन में पिथौरागढ़ किसान संगठन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में किसान सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसान आंदोलनरत हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार से किसान विरोधी कानून निरस्त करने की मांग की। किसानों ने देशभर के किसानों का कृषि ऋण माफ करने की भी मांग की। जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने भी किसानों को समर्थन दिया। इस मौके पर संरक्षक शंकर राम कोहली, उपाध्यक्ष अनिल चंद, बीडी कोहली, प्रेम कुमार, दीवान सिंह मेहता, प्रकाश राम, जगदीश विश्वकर्मा, मोहन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें