फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Sat, 31 Oct 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मानदेय सहित विभिन्न मांगों की अनदेखी पर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दो नवंबर से राशन का उठान और वितरण न करने का एलान किया है।
विज्ञापन

शनिवार को सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा की अध्यक्षता पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष बोहरा ने बताया कि लंबे समय से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता मानदेय की मांग करते आ रहे हैं, जिसमें शासन स्तर पर मानदेय कमेटी का गठन हुआ, लेकिन आज तक इसका निर्णय नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि पूर्व में विभाग ने 80 फीसदी ऑनलाइन राशन के वितरण का प्रावधान रखा था, जो अब 100 फीसदी कर दिया है। जिसमें न तो उन्हें तौलकर राशन दिया जा रहा है और न ही छीज काटने का प्रावधान है। ऐसे में लगातार उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिससे उन्हें रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा कोरोना काल से विभाग ने भाड़े का भुगतान नहीं किया है। साथ ही एपीएल कार्डों में लाभांश को मांग के बाद भी अब तक नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने जिले में कांटे और मशीन ठीक करने वाले दो ऑपरेटर की मांग भी की है। कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर चंद्रमोहन जोशी, होशियार सिंह धौनी, विक्रम सिंह, दिनेश सिंह, दीपक पुजारी, भावना जोशी, सुरेश जोशी, हरीश चंद्र पांडेय, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें