फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून से आदि कैलाश यात्रा के शुरू होने की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
Expectations of Adi Kailash Yatra to start from June increased
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) जून से आदि कैलास यात्रा शुरू कर सकता है। आदि कैलास यात्रा वर्ष 2020 से कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हो सकी है। यात्रा के शुरू होने के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। कोरोना के कारण आदि कैलाश , कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत-चीन व्यापार बंद है।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम वर्ष 1994 से आदि कैलाश यात्रा का संचालन कर रहा है। तब से यात्रा लगातार चल रही है। वर्ष 2020 से कोरोना का कहर होने के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम यात्रा का संचालन नहीं कर पा रहा है। कोरोना के मामले कुछ कम होने के बाद प्राइवेट एजेंसियों ने पिछले वर्ष आदि कैलाश यात्रा कराई थी, लेकिन कुमाऊं मंडल विकास निगम को यात्रा शुरू कराने की अनुमति नहीं मिली थी। अब कुमाऊं मंडल विकास निगम जून 2022 से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने की योजना बना रहा है। निगम की पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बीते वर्षों में यात्रा का संचालन नहीं हो सका था। इस वर्ष जून में यात्रा के संचालन पर विचार किया जा रहा है। इसमें करीब 16 दल प्रतिभाग करेंगे। मई में निगम की टीम यात्रा मार्गों की स्थिति व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रवाना होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो निगम इस बार आदि कैलाश यात्रा का संचालन करेगा।
यात्रियों को नहीं चलना होगा पैदल
पिथौरागढ़। चीन सीमा तक सड़क बनने से अब आदि कैलाश यात्रियों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। पहले यात्रियों को मांगती से बूंदी, गुंजी होते हुए ज्योलिकांग पहुंचना पड़ता था। ज्योलिकांग मेें छोटा कैलाश के दर्शन के बाद यात्री ऊं पर्वत के दर्शनों के लिए कालापानी होते हुए नाभिढांग जाते थे। इसमें चार से पांच दिन का समय लगता था। अब यात्री एक ही दिन में पूरी यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

यात्रा शुरू होगी तो सीमांत में बढ़ेगी चहल पहल
पिथौरागढ़। जून से आदि कैलाश यात्रा शुरू हुई तो सीमांत इलाके में चहल-पहल बढ़ेगी। यात्रा के शुरू होने से जहां निगम की आय बढ़ेगी वहीं स्थानीय पोर्टर, घोड़ा स्वामियों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें