फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के कारण दो मकानों को खतरा

Sun, 28 Feb 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिल्थाम में एक भवन के निर्माण के लिए की गई खुदाई से उसके ठीक ऊपर स्थित दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन टीम ने खतरे से घिरे दोनों मकानों को खाली करा दिया है। साथ ही खुदाई करने वाले को सख्त आदेश दिए हैं कि वह खतरे से घिरे मकानों की सुरक्षा के प्रबंध करे।
विज्ञापन


सिल्थाम में धारचूला रोड पर मुकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने नया निर्माण कार्य करने के लिए खुदाई शुरू की थी। इस स्थान पर पहले से लगाई गई पत्थरों की कच्ची दीवार धंस गई। इस दीवार के धंसते ही उससे सटा तारादत्त कापड़ी और पार्वती देवी का मकान खतरे में आ गया। तारा दत्त कापड़ी के मकान की दीवार टूट गई है और मकान टेड़ा हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य को दी।

एसडीएम ने खतरे से घिरे मकान को तत्काल खाली करा दिया है। यह परिवार नगर में स्थित अपने दूसरे मकान में शिफ्ट हो गया है। एसडीएम ने कहा कि जमीन के कागजातों की जांच की जा रही है। यदि गलत तरीके से भवन का निर्माण हो रहा होगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली वरीयता खतरे से घिरे लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें